बेतुल

बैतूल शासकीय महाविद्यालय मुलताई में एनएसएस की ‘B’ प्रमाण-पत्र परीक्षा का हुआ आयोजन और नारी शक्ति पखवाड़ा’ के अंतर्गत वेस्ट मटेरियल से बनी वस्तुओं का हुआ प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल मुलताई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की संयुक्त इकाई द्वारा शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान जहाँ एक ओर स्वयंसेवकों की दक्षता परखने के लिए ‘बी’ प्रमाण-पत्र परीक्षा संपन्न कराई गई।वहीं दूसरी ओर ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अनुशासन और सेवा का परीक्षण हैं NSS ‘B’ सर्टिफिकेट परीक्षा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस परीक्षा में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। परीक्षा दो चरणों में संपन्न हुई जिसमे बाह्य परीक्षक के रूप में श्री रोहित जैन एकलव्य आवासीय विद्यालय शाहपुर से उपस्थित हुए | एनएसएस प्रभारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते एवं डॉ. ममता राजपूत उपस्थित रहे । लिखित परीक्षा में स्वयंसेवकों से राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, उद्देश्य, समाज सेवा और व्यक्तित्व विकास से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा जिसमें स्वयंसेवकों के फील्ड वर्क, कैंप अनुभव और अनुशासन का मूल्यांकन किया गया। वेस्ट सामग्री से सजायी प्रदर्शनी जो नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित की गई। डॉ. दीपिका पिपरदे ने बताया की, महाविद्यालय परिसर में ‘वेस्ट सामग्री से निर्मित वस्तुओं की एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और महिलाओं की रचनात्मक शक्ति को प्रदर्शित करना था। प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण पुरानी बोतलों से बने आकर्षक फूलदान, गत्ते और अखबारों से तैयार की गई सजावटी वस्तुएं, प्लास्टिक और पुराने कपड़ों से बने बैग एवं पायदान रहे। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में न केवल सेवा भाव जागृत होता है, बल्कि उन्हें अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी बनाने का हुनर भी सीखने को मिलता है। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में वरिष्ठ स्वयंसेवकों अभिषेक हुरमाड़े, पायल कड़वे, काजल परिहार, प्रियंका भूमरकर और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की गई और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button