बरेली

हिन्दू संगठनों के विरोध पर कब्रिस्तान की चाहरदीवारी का निर्माण कार्य रुकवाया.     

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फतेहगंज पूर्वी कस्बे के पास से बिलपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक कब्रिस्तान है।जिस पर आज सराय खाम मोहल्ले की तरफ जाने वाले रास्ते पर कब्रिस्तान की चाहरदीवारी का निर्माण कार्य किया जा रहा था।सुबह से ही मजदूरों द्वारा नीव खोदकर नीव भरने की तैयारी चल रही थी।तभी नगर के ही कुछ हिंदू समुदाय के लोगों ने फरीदपुर विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल और पुलिस को सूचना दी कि इन लोगों द्वारा रास्ते की जगह को भी कब्जे में किया जा रहा है।जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मजदूरों को निर्माण कार्य करने से मना कर दिया।जिसके बादनिर्माण कार्य करवा रहे लोग थाने पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि बिना प्रशासन की परमिशन और रास्ते के नाप के आप निर्माण कार्य नही करवा सकते हैं।क्योंकि लोगों का कहना है कि रास्ते की जगह भी कब्जे में की जा रही है।वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि कब्रिस्तान में नाले का गन्दा पानी जाता है इसलिए बाउंड्री निर्माण कार्य करवा रहे थे।पुलिस ने उन्हें बताया कि पहले रास्ते की नाप राजस्व विभाग द्वारा करवाओ उसके बाद प्रशासन की परमिशन लेने के बाद निर्माण कार्य करवाए।जिसके बाद वह लोग संतुष्ट होकर चले गए।हांलकि निर्माण कार्य पुलिस द्वारा रुकवा दिया गया है।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि बगैर परमिशन के निर्माण कार्य किया जा रहा था।उन लोगों से परमिशन के बाद निर्माण कार्य के लिए कहा गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button