भरत पुर

जैन मंदिर मे आदिनाथ जन्मोत्सव पोस्टर का विमोचन

12 को आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भरतपुर । श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर पर सोमवार को मुनि युधिष्ठिर सागर के सानिध्य मे पोस्टर का विमोचन किया गया। ज्ञात रहे कार्यक्रम 12 मार्च गुरुवार भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव एवं महामस्ताकभिषेक महोत्स्व का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारीयों को लेकर पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष विमल चंद जैन, खेम चंद जैन, राजेश जैन, शेखर जैन, जितेंद्र जैन, करण सिंह, राकेश जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की तैयारीयों को लाकर मुनि युधिष्ठिर सागर के पवन सानिध्य मे बैठक आयोजित कर रूप रेखा तैयार की गई। अध्यक्ष विमल चंद जैन ने बताया भगवान आदिदनाथ का 12 मार्च को जन्म कल्याणक दिवस के मौके पर मंदिर परिसर मे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिसमे महामस्ताकभिषेक के साथ श्री भक्तामर अनुष्ठान 48 मण्डलों पर 2304 दीपों एवं ऋद्धि मंत्रों से प्रस्तुति जयपुर के श्री 108 विद्यासागर यात्रा संघ द्वारा की जाएगी. इसके अलावा भजन, प्रवचन आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button