बाराबंकी

सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। बुधवार की देर रात्रि सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम दादरा  से करमुल्लापुर जाने वाले रास्ते पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आये युवक की जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते चले कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम  दादरा निवासी संजय वर्मा पुत्र रामदीन वर्मा करमुल्लापुर स्थित अपने खेत से होकर वापस घर जा रहे थे तभी पीछे से आये किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसे पीएचसी दादरा मे भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।मौत की खबर सुनकर घर पर पत्नी व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button