कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला में संकल्प कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तर प्रदेश सरकार के विकसित उत्तर प्रदेश 2047 संकल्प को साकार करने के लिए गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला में संकल्प कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के नोडल अधिकारी आवास आयुक्त श्री बलकार सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। जिसमें इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स और शासन से नामित प्रबुद्धजन सह निदेशक (सह० प्राध्यापक) सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक वि०वि० डॉ० अरविन्द कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, प्रबुद्धजन, महिलाएं, कृषक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और विज़न डॉक्यूमेंट के लिए अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किये।




