अमरोहा

शराब बनाते समय कई गिरफ्तार

अमरोहा में कच्ची शराब बनाने के उपकरण जब्त, पुलिस और आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की है। सीओ दीप कुमार पंत के नेतृत्व में गुरुवार शाम को लुहारी खादर और रखेड़ा गांवों में छापेमारी की गई। टीम ने अवैध कच्ची शराब और शराब निर्माण के उपकरण बरामद किए। कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री कर रहे थे। सीओ दीप कुमार पंत ने कहा कि अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस अभियान में कोतवाल प्रेमपाल सिंह और आबकारी निरीक्षक रामकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button