गोड्डा
केंद्र सरकार लगातार मजदूर वर्ग पर हमला कर रही : माकपा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललमटिया। वामदलों का राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून को संशोधन कर लाया गया। इस बात को लेकर भाकपा जिला कमिटी की ओर से ललमटिया पुराना चौंक से नया चौक तक प्रर्दशन ललमटिया चौक में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माकपा नेता अशोक साह ने दिया। सभा आयोजित कर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मजदूर वर्ग पर हमला कर रही है। मजदूर अधिकारों को कमजोर करने और श्रम को गुलामी की ओर धकेलने का काम कर रही है। केंद्र सरकार मनरेगा, ग्रामीण रोजगार और अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले कानून को समाप्त कर दी है। केंद्र सरकार द्वारा अपने हिस्से के फंड में कटौती कर राज्यों पर बोझ डालने की नीति अपना रही है। 90:10 की राशि के जगह 60:40 राशि का आवंटन का फरमान जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार राशि का 60% और राज्य को 40%राशि भुगतान करना निश्चित किया गया है। जो कभी सफल नहीं हो पाएगा। इसमें स्पष्ट है कि अडानी-अंबानी जैसे कॉर्पोरेट घरानों को सस्ता श्रम उपलब्ध कराना मकसद रह गया है। जिस तरह केंद्र सरकार द्वारा लाया गया चार श्रम कोड में काम के घंटे बढ़ाने, यूनियन की मान्यता को समाप्त करने, कंपनियों में इंस्पेक्टर एक्ट को लागू करने, सामाजिक सुरक्षा पर कुठाराघात करने जैसी जनविरोधी एवं मजदूर विरोधी नीति है। मजदूर, किसान, स्कीम वर्कर्स, कोयला कामगारों तथा महिलाओं को बंधुआ मजदूर बनाने पर तुली हुई है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नफरत और विभाजन की राजनीति के खिलाफ व्यापक जनसंघर्ष विकसित करना होगा।



