बेतुल

बैतूल सारणी झुग्गीवासियों के विस्थापन पर कांग्रेस का विरोध

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल सारनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी ने वार्ड क्रमांक 11, 12 और 13 के निवासियों को हटाने के मामले में मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन वार्डों में करीब 40–45 सालों से श्रमिक परिवार निवास कर रहे हैं। इन परिवारों ने अपनी आजीविका के लिए पास के पावर प्लांट्स और कोल माइंस में काम किया है। बावजूद इसके अचानक नोटिस जारी कर मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है ज्ञापन में कहा गया कि जब नई यूनिटों के लिए जमीन खाली की गई थी, तब इन गरीब परिवारों को वैकल्पिक ज़मीन और मकान देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक उसका पालन नहीं हुआ। इससे मजदूर और गरीब तबका गंभीर संकट में है कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि विस्थापन से पहले सभी को सम्मानजनक और स्थायी आवास उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही यह भी कहा कि जब तक उचित वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक नोटिस वापस लिया जाए ज्ञापन जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में सौंपा गया।अब सवाल यह है कि क्या बिजली कंपनी इन गरीबों की पुकार सुनेगी, या फिर बिना व्यवस्था किए उजाड़ने का काम जारी रहेगा?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button