गोड्डा

डालसा ने ग्रामीणों को दी नालसा यूनिट की अहम जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार के निर्देश पर महागामा प्रखंड के घाट गम्हरिया, समरी एवं परसा पंचायत क्षेत्र में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा टीम में शामिल एलएडीसी अजीत कुमार, रीतेश कुमार सिंह, अधिकार मित्र जयकृष्ण यादव व ऋतिका कुमारी ने नालसा के यूनिटों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संवाद यूनिट समाज के कमजोर वर्गों यथा आदिवासी, विमुक्त जातियां व घुमंतु जनजातियों पर केन्द्रीत है। इन समुदायों के अधिकारों को सुनिचित कराता है। नालसा जागृति यूनिट का उद्देश्य मुख्यत: कानूनी जागरुकता फैलाना व अभिवंचितों को नुक्कड़ नाटक, सामुदायिक स्क्रीनिंग, मोबाइल वाहन से समुदाय तक पहुंचकर कानूनी सहायता मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि नालसा डान का मुख्य उद्देश्य नशा करने वाले व्यक्तियों को सहायता प्रदान करना और इस नशा की लत से छुटकारा पाने में मदद करना है। नशा उन्मूलन को लेकर नशा के खतरों व सके प्रभावों के बारे मेें जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करना है। कहा कि नालसा का आशा स्कीम बाल विवाह रोकने और बाल विवाह से प्रभावित लोगों को कानूनी सहायता व समर्थन देने की दिशा में काम करता है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को जागरुकता बनान एवं बाल विवाह के पीड़ितों को सशक्त बनाना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button