गाजियाबाद

भाजपा नेता रवि धामा ने निभाया मानवीय दायित्व

मृत नंदी का कराया विधिवत अंतिम संस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लोनी : नगर पालिका क्षेत्र की रामपार्क कॉलोनी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रवि धामा  मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मृत अवस्था में पड़े गोवंश (नंदी महाराज) का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विधिवत अंतिम संस्कार कराया। इस पुनीत कार्य में स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं नागरिकों ने भी सक्रिय सहयोग किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि धामा को सूचना मिली कि रामपार्क कॉलोनी में एक नंदी महाराज मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही वह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी को अवगत कराया। सूचना पर चौकी प्रभारी दिवाकर सिंह एवं एसआई सन्नी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
रवि धामा के प्रयास से नगर पालिका से जेसीबी मशीन मंगवाई गई और कॉलोनीवासियों के सहयोग से पूरे विधि-विधान के साथ नंदी महाराज का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। अंतिम संस्कार के दौरान धार्मिक परंपराओं का पूर्ण पालन किया गया।
इस मानवीय और धार्मिक कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए रवि धामा की संवेदनशीलता की प्रशंसा की। इस अवसर पर अरविंद धामा, अमित धामा, अंकुर राणा सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button