गाजियाबाद

ठेकेदार की लापरवाही से लाखों डूबे

मरीजों की मुश्किलें बरकरार

सामुदायिक उपकेंद्र लोनी पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना फेल, नागरिकों ने की जांच व कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी पर बनाया गया रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपने उद्देश्य को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। केन्द्र के किनारे तालाब और बरसात के पानी से होने वाले जलभराव से राहत पाने के लिए जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री लधु सिचाई योजनान्तर्गत इस रुप टप रेन वाटर हावेसटिंग सिस्टम का निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन न तो केन्द्र में बनी इमारतों का पानी और न ही परिसर में भरने वाला बरसाती पानी इस गड्ढे तक पहुंच रहा है।
समाज सेवी राकेश अग्रवाल ने इस योजना को बनाने वाले अधिकारियों और इंजीनियरों के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने की मांग उठाई है। अन्य नागरिकों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
जागरूक नागरिक बोले:
“हमने कई बार विभाग को इस बारे में शिकायत की लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है और जलभराव से मरीजों और स्टाफ को परेशानी होती है।”
स्वास्थ्य विभाग का पक्ष:
इस बारे में जब स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा,इस मामले में हमने विभाग के उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी है
इसके निर्माण में   पाई गई कमियों को संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार से मरम्मत कराने  की मांग नागरिक ने  की है
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार से खर्च हुए सरकारी धन की वसूली की जाए
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button