मुरादाबाद
पति के साथ जाने को अड़ी दो बच्चों की माँ
महिला को प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ा था पति ने

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । करीब दो माह से अपने मायके में रह रही महिला को पति ने उसके प्रेमी के साथ एक होटल में पकड़ लिया l तथा दोनों की पिटाई कर दी l लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। महिला का पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला की शादी 15 साल पहले हुई थी और दो बच्चों की मां है। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है।
महिला के पहले पति से हैं दो बच्चे
मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी 15 साल पहले कोतवाली अमरोहा के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला ने दो बेटों को जन्म दिया। करीब पांच साल पहले महिला की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से राजस्थान के टोंक निवासी युवक विनय से हुई।दोनों के बीच शुरू हुई बातचीत प्यार में बदल गई। युवक अब दिल्ली के दक्षिणपुर में रहकर नौकरी करता है। करीब पांच माह पहले युवक महिला से मिलने के लिए अमरोहा आया था। दोनों एक होटल में मिले थे। इस बात की जानकारी महिला के पति को हो गई थी।
दो माह से महिला रह रही थी मायके
उसने पत्नी से बताए बिना उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। करीब दो माह पहले महिला अपने मायके आ गई। उधर दोनों के बीच बातचीत लगातार जारी रही। शुक्रवार को युवक महिला से मिलने के लिए मुरादाबाद पहुंच गया। इस बात की जानकारी महिला के पति को हो गई।महिला मायके से निकली तो पति ने पीछा करना शुरू कर दिया। उधर युवक कोतवाली क्षेत्र के बुधबाजार में पहुंच गया। युवक ने पहले से ही एक होटल में कमरा बुक कर लिया था। जैसे ही महिला कमरे में पहुंची तो पीछे से पति ने जाकर पकड़ लिया। दोनों की पिटाई शुरू कर दी।
प्रेमी के साथ जाने को अड़ी महिला
होटल में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को थाने ले गई। जहां पर पति के अलावा मायके वाले और महिला के दोनों बेटे पहुंच गए। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। उधर पति सबकुछ भूलकर भी पत्नी को साथ ले जाने की बात कह रहा है। देर शाम तक महिला को समझाने के प्रयास जारी है।
वहीं इस मामले ने एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि एक महिला प्रेमी संग उसके पति ने पकड़ी है। महिला और उसके प्रेमी को पुलिस थाने ले आई है। महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही है। मायके वाले महिला को समझा रहे हैं। अभी तक शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।



