शामली

सड़क निर्माण के दौरान दो पक्षों में मारपीट एक घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में ग्राम पंचायत निधि के द्वारा बनवाई जा रही सड़क पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर दी है पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी बबलू ने बताया कि उनकी गली काफी दिनों से जर्जर हो गई थी जिस पर बरसात होते ही कीचड़ फैल जाता है। पीड़ित के द्वारा ग्राम प्रधान से मांग की गई थी कि सड़क बनवाई जाए। शनिवार को सड़क निर्माण के लिए ग्राम प्रधान द्वारा निधि से सड़क पर मिट्टी भराव का कार्य कराया जा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि तभी पड़ोसी मिंटू पक्ष के द्वारा सड़क बनाई जाने का विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। पीड़ित के द्वारा सड़क बनवाई जाने का हवाला देकर निर्माण कार्य कराने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ लाठी डंडों से मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने अपना मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस जांच में जुटी हुई है।
—–
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button