गाजियाबाद
गाजियाबाद में बड़ा खुलासा
सिपाही मनीष लग्जरी कार चोरी गिरोह का मास्टरमाइंड, 50 से ज्यादा गाड़ियां चोरी कराने के आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने लग्जरी कार चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस पूरे नेटवर्क के पीछे पुलिस विभाग का ही सिपाही मनीष कुमार निकला, जिसने गिरोह को पुलिस से बचाने के लिए कई बार मदद की। चौंकाने वाली बात यह है कि यह गैंग अब तक 50 से 60 लग्जरी गाड़ियां दिल्ली-एनसीआर और आस-पास के इलाकों से चुरा चुका है।
सलमानी गैंग की गिरफ्तारी से खुला कार चोरी का राज
1 सितंबर को पुलिस ने लोनी से सलमानी गैंग के मोहम्मद चांद, सुफियान, उमेश और बृजमोहन को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की कई कारें, फर्जी नंबर प्लेट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में इन आरोपियों ने खुलासा किया कि गिरोह में पुलिस विभाग का सिपाही मनीष कुमार चौहान भी शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि
मनीष व्हाट्सएप कॉल पर गाड़ियों की डिमांड भेजता था।
इसके बाद गैंग सदस्य दिल्ली, हरियाणा, यूपी से गाड़ियां चुराते थे।
चोरी की गाड़ियां मुरादनगर की फैक्ट्री और कौशांबी बस स्टैंड के पास खाली जगह पर खड़ी की जाती थीं।
मनीष खुद गाड़ियों को रिसीवर तक पहुंचाने का इंतजाम करता था।
जांच टीम के अनुसार, इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, वेस्ट यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और झारखंड तक फैला है। मनीष इस पूरे नेटवर्क को चलाता था और गाडियों की डिमांड आते ही अपने गैंग को एक्टिवेट कर देता था।
पुलिस को चाय के बहाने हटाकर करवाई चोरी
हाल ही में मुरादनगर के लिंक रोड थाना क्षेत्र से चोरी हुई ब्रेजा कार को ट्रेस करने पुलिस मौके पर पहुंची।तो मनीष भी वहां पहुंच गया
उसने पुलिसवालों को चाय पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।पुलिस वाले ने अपने
संदेह के चलते मौके से हटने से पहले कार में GPS ट्रैकर फिट कर दिया।
मनीष ने गैंग को इशारा कर गाड़ी मौके से हटवा दी।
चाय पीकर लौटने पर पुलिस को कार गायब मिली।
GPS ट्रैकर की मदद से कार को कुछ ही देर में बागपत के चांदीनगर इलाके से बरामद कर लिया गया।
आरोपी सिपाही संस्पेंड की जानकारी मिलते ही हुआ फरार
मनीष कुमार 2006 बैच का हेड कॉन्स्टेबल है और मुजफ्फरनगर के खतौली का रहने वाला है। गाजियाबाद में तैनाती के दौरान वह एक चर्चित इंस्पेक्टर का करीबी माना जाता था। लोनी और मुरादनगर थाने में भी उसकी काफी पकड़ थी।
सलमानी गैंग के पकड़े जाने और मनीष का नाम सामने आने के बाद शनिवार देर रात पुलिस के अधिकारियों ने उसे सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। पुलिस उसकी अपराधिक कुंडली खंगाल रही है और उस पर कई आपराधिक केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
गाजियाबाद पुलिस के एडिशनल सीपी ने कहा कि यह मामला पुलिस विभाग के लिए बड़ा झटका है और आरोपी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



