खैरथल

जिला मुख्यालय के नाम परिवर्तन का विरोध के चलते खैरथल दूसरे दिन भी रहा पूर्णतया

बंद सब्जी मंडी सहित खोमचो की दुकाने भी रही बंद 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : जिला मुख्यालय का नाम बदलने व मुख्यालय को अन्यत्र ले जाने के विरोध में जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति के आव्हान पर रविवार को दूसरे दिन भी खैरथल बंद पूरी तरह सफल रहा  समिति द्वारा श्राद्ध पक्ष के चलते सुबह साढ़े दस बजे तक मिष्ठान भंडारो को छूट दी गई थी जिसमे कढ़ी कचोरी वाले भी शामिल रहे ग्यारह बजे उपरांत मानो शहर थम सा गया सडके सूनी दिखाई देने लगी संघर्ष समिति के संयोजक व सयुंक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा अपने सहयोगी लोगो के साथ घूमते नजर आये वही 23 वें दिन धरने की कमान  गिरीश डाटा,विक्की चौधरी, सर्वेश गुप्ता के नेतृत्व मे युवाओं के नाम रही मातोर रोड़ इलाके के युवा कृष्ण इंजीनियर, अनील कुमार शर्मा, अंकित जांगिड़, अंकित जोशी,सचिन,बसंत गुर्जर, मोनू शर्मा, लालचंद जांगिड़, अरूण शर्मा,राजू खण्डेलवाल, विक्रम चौधरी धरने पर बैठेविधायक खैरिया कहा की खैरथल के आमजन में जिला परिवर्तन को लेकर गहरा आक्रोश हैं। लोगो ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे उन्होंने कहा की दो दिवसीय बंद के दौरान रविवार को आवश्यक सेवाओ मेडिकल को छोड़  दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख विरोध प्रकट किया
जिला मुख्यालय को यहां से ले जाने व नाम परिवर्तन पर शहर वासी काफ़ी आहत है!
 वही धरना स्थल पर मौजूद पूर्व प्रधान रोहताश चौधरी ने कहा की खैरथल में चल रहे आंदोलन को एक माह से अधिक समय गुजर गया है लेकिन प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है उन्होंने आमजन से ज्यादा से ज्यादा धरने में मौजूद रहने की अपील की है।  इस मौके पर धरना स्थल पर विधायक की मौजूदगी में पूर्व प्रधान रोहतासचौधरी,पंकजरोघा,राजेशसैनी,कृष्ण चौधरी,श्यामलाल शर्मा, राजेश गुप्ता, मनोज कोस्तानी, कप्तान,दीपक चौधरी, गिरीश लोढ़ा,योगेगुर्जर,निक्कीप्रजापत,हरनारायण जांगिड़,शिवचरण गुप्ता,
हीरालाल चौधरी,करण सिंह चौधरी,महेंद्र जांगिड़,घनश्याम जाटव, कुमोद हेड़ाऊ आदि लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button