खैरथल

शहर चलो अभियान

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक वार्डवार नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित होंगे शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। जिला कलक्टर के निर्देशन में ‘शहर चलो अभियान-2025 के तहत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक नगर निगम कार्यालय में वार्डवार शिविर आयोजित होंगे।
*यह है नगर निगम का वार्ड वार कार्यक्रम*
नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि 17 व 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 से 6 तक वाल्मीकि समुदाय भवन हरसोली रोड खैरथल, 19 व 20 सितम्बर को वार्ड संख्या 7 से 12 तक वाल्मीकि समुदाय भवन हरसोली रोड खैरथल, 23 व 24 सितम्बर को वार्ड संख्या 13 से 15 एवं अगवानी, दांतला, शाहपुर का केंप सार्वजनिक पार्क नई अनाज मंडी खैरथल में, 25 व 26 सितम्बर को वार्ड संख्या 16 से 19 तक का केंप महर्षि परशुराम भवन मातोर रोड खैरथल, 27 व 29 सितम्बर को वार्ड संख्या 20,21,22,24  का केंप अंबेडकर भवन कुठली स्टेशन के पास खैरथल, 1 अक्टूबर को वार्ड संख्या 23 व 26 का केंप महर्षि परशुराम महाविद्यालय इस्माइलपुर रोड खैरथल, 6 व 7 अक्टूबर को वार्ड संख्या 25, 27 व नांगल मोजिया, लिसाना, रायपुर मेवान का केंप अंबेडकर धर्मशाला मेन किशनगढ़ बस रोड नांगल मोजिया, 8व 9 अक्टूबर को वार्ड संख्या 28 से 33 तक का केंप झूलेलाल मंदिर किशनगढ़ बास रोड खैरथल, 10 अक्टूबर को वार्ड संख्या 34 व 35 का केंप हनुमान पहाड़ी मंदिर पार्क खैरथल, 13 अक्टूबर को ग्राम गिरवास, भोजपुर, हॉसपुर खुर्द, नांगल संतोकडा, खरोला का केंप सरकारी स्कूल मेंन हरसोली रोड खैरथल, 14 अक्टूबर को ग्राम दादरहेडा, नॅगला डूंगर, श्यामाका, जिलोता में केंप ब्रह्मदत्त के मकान के पास इस्माइलपुर रोड नंगला डूंगर,  15 अक्टूबर को ग्राम वल्लभग्राम, निभेडा, पाटन मेवान, सिवाना में कैंप बल्लभ ग्राम पार्क में आयोजित किए जाएंगे।  इसके साथ ही 16 अक्टूबर एवं 17 अक्टूबर को नगर परिषद सभागार में फॉलो अप कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। इन कैंपों का आयोजन प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक शिविर आयोजित होंगे।
*अभियान के तहत ये होंगे कार्य* 
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सम्पूर्ण शहर में वृहद स्तर पर साफ-सफाई व्यवस्था, सीसी व डामर सडक मरम्मत एवं पेचवर्क के कार्य कराए जाएंगे, स्ट्रीट लाइटों को दुरूस्त करने एवं अंधेरी, सुनसान सडकों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी, प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों, पार्क, सामुदायिक केंद्र, रैन बसेरा एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का रखरखाव एवं सौन्दर्यकरण किया जाएगा, आवारा पशुओं को पकडने की कार्यवाही की जाएगी, जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ओएफसी मोबाइल टावर एनओसीईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र आदि जारी किए जाएंगे। इसी प्रकार अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, 69-ए, 54-ई, 50-बी, 60-सी के अंतर्गत पट्टे, उपविभाजन पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, खांचा भूमि, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति आदि प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी, यूडी टैक्स जमा करवाने की सुगम व्यवस्था, फ्लैगशिप जनहित योजनाओं के तहत स्वीकृति जारी की जाएगी, सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण कार्य, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन आदि कार्य, पीएम स्वनिधि एवं सीएम स्वनिधि के अनुरूप लक्ष्य तथा लंबित आवेदन पत्रों का ऋण वितरण किया जाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेवे तथा आवेदन कर शिविर का लाभ उठावे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button