ललितपुर

राजस्व वसूली करने गयी विद्युत विभाग की टीम पर फावड़े से हमला

मसौराखुर्द में हुयी घटना, टी.जी.-2 की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। राजस्व वसूली करने गयी विद्युत विभाग की टीम पर फाबड़े से जानलेवा हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रकरण को लेकर विद्युत विभाग कर्मचारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। विद्युत उपकेन्द्र 33/11 केबी बाईपास पर तैनात टी.जी.-2 रविप्रकाश शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विभागीय आलाधिकारियों के आदेश पर वह शनिवार को राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत ग्राम मसौराखुर्द गये हुये थे। उपकेन्द्र से पोषित 11 निवाई फीडर के अंतर्गत ग्राम मसौराखुर्द में वह संविदा कर्मी धर्मेंद्र व रामकुमार के साथ पहुंचे। गांव में दिनेश की चक्की के पास जब टीम पहुंची और वहां रहने वाली रविया बानो पत्नी रशीद से घर के विद्युत संयोजन का बकाया जमा करने की बात कही, तो उपभोक्ता ने बकाया बिल जमा करने से मना कर दिया। बकाया जमा न करने की दशा में जब लाइनमैन धर्मेंद्र विद्युत पोल पर संयोजन काटने के लिए चढ़े तो उसी दौरान निशाद पुत्र रशीद फाबड़ा लेकर अपनी छत से गालियां देते हुये धर्मेंद्र को मारने के लिए दौड़े और न तो बकाया जमा किया और न ही संयोजन काटने दिया। मौके पर वह अपने संविदा कर्मियों के साथ किसी प्रकार जान बचाकर भागे। टी.जी.-2 ने बताया कि निशाद पुत्र रशीद ने राजस्व वसूली, सरकारी कार्य में बाधा डाली और सरकारी कार्य में तैनात संविदा कर्मियों के साथ गालियां देते हुये मारने का प्रयास किया गया। टी.जी.-2 रविप्रकाश शर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 352, 131, 132 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button