
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : 22 सितंबर को लोनी क्षेत्र इस बार एक अद्वितीय धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन मावी ने बताया कि 22 सितंबर से लोनी की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी टीला मोड में भव्य राम कथा का शुभारंभ होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता के जीवन में सुख शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक जागरण को लाना है कार्यक्रम का शुभारंभ भागवत कथा से होगा जिसकी शुरुआत कलश यात्रा से बड़े ही मंगलमय और भक्ति भाव से की जाएगी लगातार सात दिनों तक कथा का अमृत प्रवाह क्षेत्र वासियों को सुनने को मिलेगा। भागवत कथा के पश्चात राम कथा, हनुमान कथा और विशेष रूप से रावण दहन के साथ भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा। राम कथा के व्यास आचार्य अशोक कृष्ण होंगे। जो भगवान श्री राम श्री कृष्णा और भक्ति भाव से जुड़ी महत्वपूर्ण कथाओं का संगीतमय और भावपूर्ण प्रस्तुत करेंगे
प्रमुख आकर्षण:
22 सितंबर को कलश यात्रा व भागवत कथा का शुभारंभ
प्रतिदिन संगीतमय कथा व धार्मिक अनुष्ठान
26 सितंबर को विशाल भजन संध्या और जागरण
29 सितंबर को विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण
2 अक्टूबर को रावण दहन व मेले का विशेष आयोजन। कार्यक्रम के दौरान बुराई के प्रतीक रावण मेघनाथ और कुंभकरण के तीन पुतलो का दहन किया जाएगा । यह ने केवल अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक होगा बल्कि समाज में आध्यात्मिक शक्ति और अच्छे मूल्य के प्रति जागरूकता का संदेश देगा। सात दिनों तक चलने वाली कथा ,मेला , हर्षोल्लाह और धार्मिक उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। भक्ति रस, भजनों की झंकार, दीप प्रज्ज्वलन और प्रसाद वितरण से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंगों से रंग जाएगा



