ललितपुर
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की अन्तर्विभागीय बैठक सम्पन्न

ललितपुर। शनिवार से गांधी जयन्ती तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान सफल संचालन के लिए प्रभारी सीडीओ रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में अन्तर्विभागीय बैठक कार्यालय में आयोजित की गयी। बताया कि यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित पोषण माह के साथ समन्वय करते हुए आयोजित किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) एवं अन्य स्वास्थ्य इकाईयों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिसमें विशेषज्ञ सेवाएं भी शामिल हैं। एक अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस है, जिसके अन्तर्गत एक मेगा कैंप आयोजित किया जायेगा। उन्होंने अभियान की सफलता हेतु सभी से सहयोग की अपील की। इस दौरान अपर सीएमओ एवं कार्यक्रम नोडल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डीआईओएस, जिला क्षय रोग अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, बीएसए प्रतिनिधि, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट, डीपीएम, डीसीपीएम, हास्पिटल मैनेजर आदि मौजूद रहे।
फोटो-पी6
कैप्सन- बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते प्रभारी सीडीओ