शामली
अंसारी समाज की बैठक,कई सामाजिक मुद्दों पर की गई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खैल में अंसारी वर्किंग कमेटी की एक बैठक आयोजित की,बैठक में कई सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान दर्जनों लोग बैठक में मौजूद रहे बैठक की अध्यक्षता मतलूब अंसारी के द्वारा की गई।
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष मतलूब अंसारी ने लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण की अहमियत पर जोर देते हुए लोगों से अपील की गई कि वह अपने आसपास सफाई और हरित वातावरण को बनाए रखने के प्रति सतर्क रहें। साथ ही नशे के अंधकार से समाज को बचाने की भी विशेष चर्चा की गई। समाज के छोटे-छोटे मासूम बच्चे नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं, इसे रोकने के लिए समुचित कदम उठाना हम सभी की जिम्मेदारी है।बैठक में विशेष रूप से शादी में फिजूल खर्ची को समाज के लिए घातक बताया गया। उपाध्यक्ष सलीम अंसारी ने कहा, शादियों में अत्यधिक खर्च समाज के गरीब परिवारों को दयनीय स्थिति में डाल रहा है। हमें चाहिए कि विवाह को साधारण और सादगीपूर्ण बनाकर खर्च को कम करें ताकि पैसा बच्चों की शिक्षा पर खर्च हो सके।
साथ ही बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज में नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया गया। अरशद अंसारी ने कहा,शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि हम बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं तो भविष्य में नशा-मुक्त समाज की नींव रख सकते हैं।इस दौरान इदरीस अंसारी,शमीम अंसारी,हाजी युसूफ युनुस अंसारी, साबिर अंसारी, अब्दुल कय्यूम अनीस अंसारी, अंसारी मुस्तकीम अंसारी सहित आदि लोग मौजूद रहे।


