हापुड़

मृतक के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यूपी सरकार पर साधा निशाना…

मित्र की बेइज्जती का खूनी बदला लेने के लिए अपहरण के बाद सूफियान की डंडों से पीट पीटकर की थी हत्या ...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बुलंदशहर में सड़ा-गला शव मिला था …

पुलिस ने हत्या के आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया ….

हापुड़ ( यूपी ) – यूपी के जनपद हापुड जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र में 10 सितंबर को हुए सनसनीखेज सुफियान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । सिरोधन गांव के 24 वर्षीय युवक  सुफियान का अपहरण कर डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई थी  । दोस्त नितिन बाटा की बेइज्जती का बदला लेने के लिए आरोपियों आशीष और अभिषेक ने इस वारदात को अंजाम दिया । अब पुलिस ने दोनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है ।

हापुड़  पुलिस ने एक हत्याकांड का खुलासा किया है । पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दोस्त की बेइज्जती से आहत होकर दोस्त की बेइज्जती का बदलना लेने के लिए सूफियान को लाठी डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। गिरफ्तार आरोपी आशीष और अभिषेक ने अपने दोस्त नितिन बाटा की बेइज्जती का बदलना के लिए सूफियान की हत्या करके फरार हो गए थे।

दअरसल, सूफियान और उसके पिता गांव में ही एक दुकान करते है। जहां चार महीने पहले सूफियान और नितिन बाटा का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद से ही नितिन बाटा को अपनी बेइज्जती महसूस हो रही थी। और उसके बाद से ही नितिन और उसके दोस्तों ने सूफियान को मौत के घाट उतारने की योजना शुरू के दी। और सूफियान के एक करीबी दोस्त को भी विश्वाश में लेकर उसके द्वारा सूफियान को बुलवाया गया । जिसके बाद सूफियान की जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र में ले जाकर लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी।

सूफियान के परिवार का आरोप था कि अपहरण करने के बाद सुफियान की हत्या की हत्या कर दी गई . जिसके बाद  पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने छानबीन में पाया कि आशीष और अभिषेक नाम के युवक ने अपने दोस्त नितिन बाटा की बेज्जती का बदला लेने के लिए हापुड़ के गांव सिरोधन निवासी सुफियान की हत्या की लाठी डंडों से पीट पीट के की है। पुलिस ने घटना में शामिल 2 हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और हत्यारों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए हैं।

वही , इस मामले पर हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना कपूरपुर पुलिस ने 10 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था. जिसमें सोफियान नामक एक व्यक्ति गांव सिरोधन का रहने वाला था। जिसका शव जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर में मिला था पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम कराया था। जिसके बाद इनकी पहचान सूफियान के रूप में हुई। जो वादी है उनके द्वारा एक पुरानी रंजिश की बात बताई गई थीं। तब से ही स्थानीय लड़कों का एक ग्रुप था ये इनसे बदलना लेने की फिराक में था। एक महीने पहले इन्होंने साजिश बनाई थी। घटना में नामित कई लोगों में से दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इसमें पुलिस ने आशीष और अभिषेक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जो गांव छज्जूपुर के ही रहने वाले है। इसमें अभियुक्त आशीष पर पहले से तीन अभियोग पंजीकृत है । घटना की जो मुख्य वजह है वो ये है कि नितिन बाटा दबंग प्रवृत्ति का अपराधी है. जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है. क्षेत्र में वर्चस्व बनाने के लिए अपने गिरोह के साथ घटनाएं करता प्रकाश में आए हैं. जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा ।

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार देर रात मृतक के परिजनों से मिलने धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव सिरोधन पहुंचे । अजय राय ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात बेहद गंभीर हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। लोग न्याय न मिलने से मजबूर होकर आत्महत्या तक कर रहे हैं। अजय राय ने आरोप लगाया कि योगी सरकार में चारों तरफ गुंडाराज है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि सूफियान के हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button