खैरथल
खैरथल-तिजारा में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर का जिला प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णकार ने किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। शहरी और ग्रामीण नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे पहुंचाने के उद्देश्य से आज खैरथल-तिजारा क्षेत्र में शहरी सेवा शिविर एवं ग्रामीण सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंध निदेशक रीको एवं जिला प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णंकार ने वाल्मीकि सामुदायिक भवन में किया। साथ ही जिला प्रभारी सचिव ने ग्राम पंचायत महरमपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का भी निरीक्षण किया।
जिला प्रभारी सचिव शिवांगी स्वर्णंकार ने सभी स्टालों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक लाभार्थी को त्वरित सहायता एवं योजनाओं के लाभ प्रदान किए जाएं। साथ ही कंट्रोल रूम (फोन नंबर – 01460-298205) पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए गए। शिविर में विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, पोषण अभियान समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
प्रबंध निदेशक रीको ने शिविर में आए नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। कार्यक्रम के अंत में आमजन से अपील की गई कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि सभी पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड एवं ग्राम पंचायत में यह सेवा शिविर आगामी दिनों में लगाया जाएगा, जिससे हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और समाज के हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो।
*18 सितंबर को यहां लगाए जाएंगे शिविर*
ग्रामीण सेवा शिविर के तहत 18 सितम्बर को उपखंड किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत खानपुर मेवान, घासोली, उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत खानपुर अहीर, उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत पुर, बावद, बासनी, उपखंड तिजारा की ग्राम पंचायत गहनकर, राईखेडा, उपखंड टपूकड़ा की ग्राम पंचायत जोडिया मेव तथा कारेण्डा में शिविरों लगेंगे। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में लग रहे शहरी सेवा शिविर के तहत 18 सितंबर को नगर परिषद खैरथल के वार्ड 1,2,3,4,5,6 हेतु वाल्मीकि सामुदायिक भवन, नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड 4,5,6 हेतु कार्यालय नगर परिषद भिवाड़ी में, नगर परिषद तिजारा के वार्ड नंबर 3,4,5 हेतु राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तिजारा में, नगर पालिका मुंडावर के वार्ड 3,4 हेतु कार्यालय नगर पालिका मुंडावर में, नगर पालिका कोटकासिम के वार्ड 4,5,15 हेतु कार्यालय नगर पालिका कोटकासिम एवं नगर पालिका टपूकड़ा के वार्ड नंबर 3,4 हेतु कार्यालय नगर पालिका टपूकड़ा में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।




