बाराबंकी
मा. प्रधानमंत्री जी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की भव्य शुरुआत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे भाजपा नेता पूर्व विधानसभा जैदपुर प्रत्याशी अंबरीश रावत ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान को समाज और राष्ट्र की मजबूती का आधार बताया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए पूर्व भाजपा प्रत्याशी अंबरीश रावत ने कहा कि स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान की सफलता के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा। अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी संचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं एएनएम घर-घर जाकर परिवारों को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराएँ।
जन्होने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की सक्रिय सहभागिता इस अभियान की सफलता की कुंजी बताते हुए अभियान में सहभागी बनाये जाने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य रामसिंह भुल्लन वर्मा ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा पखवाड़ा के रूप मे मनाया जा रहा है जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा जिसमे प्रतिदिन सेवाभाव के तहत कोई न कोई कार्य किया जायेगा।कार्यक्रम मे चिकित्सा अधीक्षक डा0 संजीव कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकेवल वर्मा, महामंत्री प्रवीण मिश्रा, शक्ति केंद्र प्रभारी अखिल गुप्ता, आशीष त्रिवेदी, अभय सिंह, अंकित मौर्या, राकेश कश्यप, डा0 प्रीति वर्मा, डा0 मनोज कुमार, डा0 हारून रशीद अतिकी, डा0 सुनीता, आशाराम चौधरी, अखिलेश पटेल, चांदनी, शिखा, उमंग मेहरौत्रा आदि लोग मौजूद रहे।



