बाराबंकी
मोटरसाइकिल मिस्त्रियों ने बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया विश्वकर्मा पूजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी जनपद के लखनऊ बहराइच बाईपास पर दिलीप मोटरसाइकिल रिपेयर व बाराबंकी फैजाबाद रोड पर हरकेश मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान पर विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कई मोटरसाइकिल मैकेनिकों और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की सनातन धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। दुकानदारों ने भगवान विश्वकर्मा के साथ-साथ अपने औजारों, मशीनों और दुकानों की भी पूजा की। इस पूजा को करने के पीछे मान्यता है कि इससे व्यक्ति की शिल्पकला का विकास होता है और व्यापार में तरक्की मिलती है। हिन्दू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का निर्माणकर्ता और शिल्पकार माना जाता है।इस मौके पर हरकेश कुमार, आशीष कुमार, संदीप कुमार, शिवांश कुमार व दिलीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे




