गाजियाबाद
लोनी क्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था पर सेक्युलर इंकलाब पार्टी ने जताया रोष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। लोनी क्षेत्र की गंदगी से भरपूर सड़कों और गलियों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। नगर पालिका द्वारा करोड़ों रुपए सफाई के नाम पर खर्च होने के बावजूद भी मुख्य सडक के अलावा कालोनियों में जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हैं। यह स्थिति दिल्ली-सहारनपुर रोड, दो नंबर से पहले का है, जहां सड़कों पर कूड़े का ढेर अक्सर देखने को मिलता है।
समाजसेवी एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रमोद गोस्वामी ने पत्रकारों को बताया कि ” नेता , नगर पालिकाअध्यक्ष और पार्षद सब अपनी सफाई देने में लगे हैं कि लोनी स्वच्छ है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल इसके विपरीत कुछ और ही है। जनता गंदगी से बुरी तरह परेशान है, शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।”
सेक्युलर इंकलाब पार्टी के प्रमोद गोस्वामी का कहना है कि अधिशासी अधिकारी लोनी और जनप्रतिनिधि दोनों ही अपनी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। अधिकारियों को फोन करने पर वे बात नहीं सुनते, नेताओं को फोन करने पर भी वही हाल है।अगर कुछ नहीं बदला तो वह है लोनी से भरी गंदगी का अंबार
प्रमोद गोस्वामी ने जिलाधिकारी गाजियाबाद से मांग की है कि स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अन्तर्गत गंदगी के मामले में कालोनियों में पडे कूड़े के ढेर तुरंत उठाए जाए और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों का जवाब तलब किया जाए। जनता अपने इलाके में साफ-सफाई की व्यवस्था चाहती है और इसके लिए जवाबदेह जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जवाब देना चाहिए



