अमरोहा

अमरोहा में एसपी ऑफिस पहुंचीं महिलाएं

बहू के आत्मदाह मामले में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, झुलसी मिली थी सिपाही की पत्नी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के नारंगपुर गांव की कई महिलाएं बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने डिडौली पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की। यह मामला पिछले माह एक बहू द्वारा आग लगाने से जुड़ा है, जिसमें पुलिस पहले ही उसके पति को गिरफ्तार कर चुकी है। महिलाओं ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पिछले महीने उनके परिवार की बहू पारुल ने आग लगा ली थी। इस मामले में पुलिस ने पारुल के पति को पहले ही जेल भेज दिया है। अब पुलिस उन्हें बार-बार परेशान कर रही है और जेल भेजने की धमकी दे रही है। दरअसल, यह घटना 26 अगस्त को डिडौली थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव में हुई थी। सिपाही देवेंद्र की पत्नी पारुल अपने ससुराल में झुलसी हुई हालत में मिली थी। पारुल के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर उसे जलाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। महिलाओं ने आरोप लगाया कि डिडौली पुलिस इस मामले में उन्हें लगातार परेशान कर रही है, जबकि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले भी पुलिस उनके घर आई थी और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गई। महिलाओं ने अपने घरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। एसपी कार्यालय पहुंचने वाली महिलाओं में वैशाली, रेशमवती, सावित्री देवी, सुनीता देवी, संजू चौधरी, संगीता, निधि, आशा, शशि देवी, नीतू और प्रीति सहित कई अन्य शामिल थीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button