गोड्डा

दुर्गा पूजा की तैयारियों का प्रशासनिक निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : महागामा प्रखंड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, अंचलाधिकारी डॉ. खगेन महतो और महागामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने संयुक्त रूप से पूजा स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की और दुर्गोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की। विशेषकर सप्तमी, अष्टमी और दशमी के अवसर पर उमड़ने वाली अपार भीड़ को देखते हुए रूट चार्ट तैयार किया गया, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन जैसे कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने पूजा समिति को भी सक्रिय सहयोग करने की अपील की। समिति से कहा गया कि प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।अधिकारियों ने यह भी कहा कि दुर्गा पूजा सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामुदायिक सद्भाव का पर्व है। इसलिए महागामा में दुर्गोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और उल्लासपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने की ज़िम्मेदारी प्रशासन और आमजन दोनों की साझा है।महागामा प्रखंडवासी इस वर्ष के दुर्गोत्सव को लेकर उत्साहित हैं और प्रशासन के इस निरीक्षण से श्रद्धालुओं में भी यह विश्वास बढ़ा है कि वे बिना किसी कठिनाई के माँ दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे। मौके पर उपस्थित महागामा दुर्गा मंदिर प्राचीन कमेटी अध्यक्ष दयाशंकर ब्रहम गौतम कुमार प्रशांत कुमार मिट्ठू बाबा एवं सभी महागामा वासी उपस्थित रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button