झुंझुनू

स्प्री 2025 नियोक्ताओं और कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने की योजना

31 दिसंबर 2025 है अंतिम तिथि

अपनी मानसिक शांति तथा अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए सुरक्षित एवं संरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए आज ही पंजीकरण कराएं… ईएसआईसी मैनैजर कुमावत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

झुंझुनूं। स्प्री 2025 कर्मचारी राज्य बीमा निगम में पात्र कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2025 तक पंजीकृत कराया जा सकता है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की झुंझुनू डिस्पेंसरी के मैनेजर लक्ष्मीकांत कुमावत ने बताया कि ईएसआईसी द्वारा यह एक बार की विशेष पहल है जिसका उद्देश्य अपंजीकृत नियोक्ताओं तथा उन नियोक्ताओं को स्व पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करना है जिन्होंने सभी पात्र कर्मचारियों को ईएसआईसी के साथ पंजीकृत नहीं कराया है। इसका उद्देश्य पिछली अवधि के लिए किसी भी अंशदान, दंड और कानूनी कार्यवाही के बिना ईएसआई अधिनियम के तहत सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करना है।
*इस योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकते हैं*
वे नियोक्ता जिनके कारखाने या प्रतिष्ठान दुकान, होटल और रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल, सड़क मोटर परिवहन प्रतिष्ठान, समाचार पत्र प्रतिष्ठान, निजी चिकित्सा संस्थान, निजी शैक्षणिक संस्थान और नगर निगमों के अनुबंधित व अनियमित कर्मचारी ईएसआईसी कार्यान्वित क्षेत्रों में 10 या अधिक व्यक्तियों के साथ है और जिन्होंने सभी पात्र कर्मचारियों को अभी तक पंजीकृत नहीं किया है।
*नियोक्ताओं के लिए मुख्य लाभ परेशानी मुक्त पंजीकरण प्रक्रिया*
ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा या एमसीए के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण, पिछली अवधि के अंशदान की मांग के बिना और किसी दंड के बिना पंजीकरण, पूर्व अवधि के लिए किसी भी रिकॉर्ड की प्रस्तुति और निरीक्षण आवश्यक नहीं है। पिछली अवधि के लिए कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की जाएगी। कर्मचारी पंजीकरण की तिथि से ईएसआई अधिनियम के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त करें। चिकित्सा देखभाल स्वयं एवं परिवार के लिए प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीय चिकित्सा लाभ ले। रोजगार के दौरान बीमारी मातृत्व और चोट या मृत्यु के दौरान नगद लाभ प्राप्त करें। आईपी वार्ड योजना के तहत ईएसआईसी चिकित्सा, दंत चिकित्सा महाविद्यालय में सीटों का आरक्षण प्राप्त करें। नियोक्ता का कवरेज नियोक्ता द्वारा निर्दिष्ट तिथि से शुरू होगा। मैनेजर कुमावत ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की इस योजना के अवसर लाभ अवश्य उठाएं। अपनी मानसिक शांति तथा अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए सुरक्षित और संरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए आज ही पंजीकरण कराएं। पंजीकरण के लिए www.esic.gov.in पर जाएं। अधिक सहायता के लिए https://portal.esic.gov.in/ESICInsurance1/ESICInsurancePortal/Employer_employee_registrati on_through_portal.pdf पर जाएं। श्रम सुविधा पोर्टल https://registration.shramsuvidha.gov.in/user/register तथा एमसीए पोर्टल www.mca.gov.in पर पंजीकरण करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button