गोड्डा

कर्मचारियों का जत्था सम्मेलन हेतु रांची रवाना।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा: झारोटेफ द्वारा रांची के जिला स्कूल में आयोजित कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन में भाग लेने के लिए जिले के सभी विभागों के कर्मचारी रवाना हो गए हैं। झारोटेफ गोड्डा के अध्यक्ष डॉक्टर सुमन कुमार , सचिव सुभाष चंद्र, कोषाध्यक्ष विद्यानंद प्रसाद, संयुक्त सचिव सज्जाद आलम और आशुतोष पांडेय, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शम्स परवेज, उपाध्यक्ष बजरंगी प्रसाद  के नेतृत्व में 1500 कर्मचारी रांची को हुए रवाना। राज्यकर्मियों को शिशु शिक्षण भत्ता, शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ और राज्यकर्मियों की सेवा काल 62 साल करने की प्रमुख मांगों समेत 11 सूत्री मांगों को पूरा करने हेतु झारोटेफ द्वारा चलाया जा रहा  यह अंतिम चरण है। जहां यह अनुमान किया जा रहा की सभी जिलों से करीब एक लाख के संख्या में कर्मचारी रांची पहुंच कर हुंकार भरेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button