बेतुल
बैतूल पंचायत बडोरा अव्यवस्था-गंदगी-अतिक्रमण-जाम-गैरजिम्मेदारी का पर्याय बनी बडोरा पंचायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता के सपने को गंदगी से साकार करती ग्राम पंचायत बडोरा अव्यवस्था-गंदगी-अतिक्रमण-जाम- गैरजिम्मेदारी का पर्याय बनी बडोरा पंचायत हर गांव की पहचान होती है स्वच्छता और सुंदरता परंतु ग्राम बडोरा में प्रवेश करते ही स्वागत करता है गंदगी और बदबू का अम्बार ये बैतूल जिले की बड़ी पंचायत होने के साथ साथ बड़े अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का भी आना जाना लगा रहता है भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर सेवा पखवाड़ा मना रही है जिले में भाजपा की सरकार है बैतूल जिले से ही केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़े नेता है और ग्राम बडोरा में ही भाजपा के दो जिला उपाध्यक्ष रहते है और जिला अध्यक्ष का भी इसी रास्ते से रोज आना जाना है फिर भी पंचायत का ये हॉल है ये तो वही बात हो गई दिए तले अंधेरा ग्रामवासियों का कहना है कि पंचायत में कई बार आवेदन दिए गए परंतु ना ही सरपंच सुनती है ना सचिव स्वच्छता के नाम पर सफाई कर्मचारी रखे हुए है कचरा गाड़ी चलती है लोगो से सफाई के नाम पैसे लिए जाते है फिर भी मुख्य सड़क पर ये हॉल है तो अंदर के हालत क्या होंगे पंचायत सचिव, सहायक सचिव मीटिंग के नाम पर पंचायत से गायब रहते है रोड नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे ग्रामवासी और बडोरा चौक पर यात्री प्रतीक्षालय के पास बिजली ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिसके तार खुले हुए है वहीं पर वाटर एटीम लगाया गया है जहां से सैकड़ों लोगो का आना जाना रहता है वहां भी गंदगी का अम्बार है लोगो के स्वास्थ्य से सीधा खिलवाड़ हो रहा पर क्या करे जिम्मेदार सो रहे है डिस्टर्ब न करे ।



