अमरोहा
अमरोहा में सूना मकान बना चोरों का निशाना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के फरीदपुर इम्मा गांव में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुई इस वारदात में बदमाश ताले तोड़कर घर में घुसे और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी सहित लगभग तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। यह मकान ऋषिपाल पुत्र करण सिंह का है। घटना के वक्त ऋषिपाल और उनकी पत्नी बबीता हरिद्वार में थे। मकान बंद होने की वजह से चोरों ने मौके का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया। चोरी की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की। सर्किल सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।





