एमआईईटी बिज़नेस स्कूल में आरबीआई डिपॉज़िटर्स एजुकेशन प्रोग्राम के तहत वित्तीय साक्षरता कार्यशाला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। एमआईईटी बिज़नेस स्कूल, मेरठ में भारतीय रिज़र्व बैंक के डिपॉज़िटर्स एजुकेशन एंड अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अवोक इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से तथा आरबीआई के एजीस में संपन्न हुआ।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग प्रणाली, निवेश के अवसरों, अटल पेंशन योजना तथा साइबर सुरक्षा जैसी अहम वित्तीय जानकारियों से अवगत कराना था।
इस अवसर पर बैंकिंग इंडस्ट्री से एस.पी. सिंह तथा मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपोर्ट इंडस्ट्री की विशेषज्ञ एवं वित्तीय शिक्षिका – अवोक इंडिया फाउंडेशन से प्रेरणा सेठी ने छात्रों को व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से वित्तीय साक्षरता, निवेश प्रबंधन और साइबर सुरक्षा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
एमआईईटी बिज़नेस स्कूल की विभागाध्यक्ष डॉ. मधु बाला शर्मा ने कहा – “वित्तीय साक्षरता केवल ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन की एक अनिवार्य आवश्यकता है। सही दिशा-निर्देश से छात्र अपने भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बना सकते हैं।”
कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयकों स्वाति अग्रवाल, डॉ. शशांक गोयल, विभोर गोयल एवं रजनीश कुमार का विशेष योगदान रहा।
संस्थान ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्रों में वित्तीय साक्षरता और जागरूकता का स्तर और अधिक बढ़ाया जा सके।


