बरेली

काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। काव्य गोष्ठी आयोजन समिति ख़ुश्लोक सभागार में कवि सम्मेलन व विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी और सम्मान समारोह में डॉ विनोद पागरानी निदेशक खुशलोक हॉस्पिटल मुख्य अतिथि, रणधीर प्रसाद गौड़ “धीर” जी संस्था अध्यक्ष,उपमेंद्र सक्सेना जी संस्था सचिव, रमेश गौतम विशिष्ट अतिथि, प्रभाकर मिश्रा पूर्व राजभाषा अधिकारी, विशाल मेहरोत्रा हिंदी प्रेमी व समाज सेवी,प्रकाश निर्मल हास्य व्यंग कवि,एस के कपूर “श्री हंस” कार्यक्रम आयोजक एवं श्री राज शुक्ल “गजलराज” जी के संचालन में लोक खुशहाली सभागार में संपन्न हुआ। इस अतीव सुंदर कार्यक्रम को हिंदी पखवाड़े में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री एस के कपूर “श्री हंस ” को संस्था द्वारा प्रदत सम्मान पत्र,स्मृति चिन्ह, उत्तरीय डॉ विनोद पागरानी जी श्री गौड साहब, उपमेंद्र जी द्वारा प्रदान किया गया । इस सुअवसर पर विशाल मेहरोत्रा को विविध कार्यों के लिए भी डॉ विनोद पागरानी जी,  रणधीर प्रसाद गौड़ , एस के कपूर श्री हंस तथा उपमेंद्र सक्सेना द्वारा उत्तरीय व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मंचस्थ  विद्व जनों सहित विश्वानी देव अग्रवाल, इंद्र देव त्रिवेदी,डॉ प्रणब गौतम, संध्या सक्सेना, गजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सक्सेना, मोहन चंद्र पाण्डेय मनुज, सुभाष राहत बरेलवी, अमित मनोज, लक्षेश्वर राजू गंगवार,पूनम गंगवार, राम कुमार कोली,सुरेंद्र वीनू सिन्हा , रामाशंकर प्रेमी, राम कुमार अफरोज,हरिकांत मिश्र चातक, अभिषेक अग्निहोत्री, उमेश त्रिनुगायत अद्भुत,प्रवीण शर्मा (बोल बरेली बोल),राज कुमार अग्रवाल, डॉ राजेश शर्मा ककरेली,किशन स्वरूप सक्सेना, डॉ अखिलेश गुप्ता,डॉ रेणु श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना मनोज, रमेश रंजन, रीतेश साहनी,आदि अनेक कविगणों ने हिंदी के गुणगान तथा अनेक विषयों पर अति उत्तम काव्य पाठ किया और कार्यक्रम को जीवंत व सुरुचिपूर्ण बनाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button