सीकर

रेलवे कोर्ट कैंप का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

रींगस सीकर। कस्बे के रेलवे स्टेशन पर कैंप कोर्ट आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न मामलों में 72 लोगों पर 36350 रूपए का जुर्माना लगाया गया। रीगस रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी अशोक डौरवाल के नेतृत्व में सीकर चौकी प्रभारी गोकुल सिंह शेखावत, उप निरीक्षक भौरीलाल मीणा, उप निरीक्षक झाबरमल बगड़िया, सहायक उप निरीक्षक मेवाराम बाजिया, सहायक उप निरीक्षक मगनलाल, सहायक उप निरीक्षक रामकिशोर सबल , प्रधान आरक्षित फूलचंद व कांस्टेबल हरफूल सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार की ओर से रेलगाड़ी में खानपान सामग्री बेचने, चेन पुलिंग करने, रेल लाइन क्रॉस करने, बिना टिकट यात्रा करने, महिला व विकलांग कोचो में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने व नो पार्किंग स्थान पर वाहन खड़े करने वाले 72 लोगों को स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट जयपुर दीपेंद्र सिंह शेखावत के समक्ष पेश किया गया। रेलवे की ओर से पैरवी लोक अभियोजक दीनदयाल जांगिड़ जयपुर ने की। इस दौरान 72 आरोपियों से 36350 का जुर्माना वसूला गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button