बिजनौर

एक और गुलदार हुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों में अभी भी दहशत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव में एक और गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तीन दिन पूर्व भी एक अन्य गांव में एक आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया था।लेकिन क्षेत्र वासियों में गुलदार का खौफ अभी भी बरकरार है। ज्ञात हो कि जिले में पिछले काफी समय से गुलदारों की दहशत व्याप्त है। जिले भर में गुलदारों के हमले में जहां लगभग तीन दर्जन लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा वहीं कई लोग इन हमलों में घायल भी हुए हैं। गुलदारों को पकड़ने की मांग को लेकर किसान यूनियन व कई गांवों के ग्रामीणों ने नजीबाबाद डीएफओ व बिजनौर डीएफओ कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया इसके बाद वन विभाग हरकत में आया और क्षेत्र में कई स्थानों पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए। जिसके चलते तीन दिन पूर्व नजीबाबाद क्षेत्र के गांव इससे पुर में एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। वहीं बीतीं देर शाम ग्राम प्रेमपुर में लगे पिंजरे में एक और गुलदार कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। तीन दिन में दो गुलदारों के पकड़े जाने पर भी गामीण क्षेत्रों में दहशत कम होने का नाम नही ले रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी भी कई अन्य क्षेत्रों में गुलदार घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button