गोड्डा

योजनाओं का अधिकतम लाभ जनता को मिले, इसका प्रयास जारी : डीसी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बसंतराय। डीसी अंजली यादव ने बसंतराय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रही योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले वे कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बसंतराय पहुंची जहां उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता,शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षा वार शिक्षक से परिचय, विद्यालय परिसर की साफ सफाई, क्लासरूम, किचन, शौचालय सहित अन्य कक्षाओं का बारी-बारी से निरीक्षण कर जानकारी ली। छात्राओं को मेनू के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध कराए जाने का निर्देश वार्डन को दिया। उन्होंने विद्यालय परिसर में आम का पौधा भी अपने होठों से लगाया और रख रखाव एवं छात्रों के स्वास्थ्य संबंधित निरंतर जांच आदि की जानकारी ली और वार्डन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  इसके पश्चात उन्होंने तौफील सुडनियां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया और आधार के वाई सी, एफ आर एस कराने की जानकारी के साथ साथ रख रखाव को लेकर अहम निर्देश दिए। इसके बाद गंगटी जागीर गांव में मनरेगा बागवानी समेत अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद रेशम्बा में झार क्राफ्ट द्वारा संचालित बसंतराय बैचेज एवं सिलाई कढ़ाई बुनकर केन्द्र का निरीक्षण किया और केंद्र संचालक से जानकारी लेते हुए नए लोगों को जोड़ने, प्रशिक्षण कराने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित ऐतिहासिक तालाब बसंतराय का सुंदरीकरण कराने का रूप रेखा तैयार करने सहित प्रखंड मुख्यालय में ही जेएसएलपीएस के द्वारा संचालित आजीविका संसाधन केंद्र बाघाकोल के सखी दीदियों के साथ बैठक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु विभिन्न रोजगार के क्षेत्र में जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मखाने की खेती के लिए दीदियों को प्रेरित किया गया और कई कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी, जिप सदस्य अरशद वहाब,वार्डन जुली कुमारी सहित प्रखंड कर्मिंगन एवं जीएलपीएस की दीदियां एवं कर्मी मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button