कुम्हार कुमावत सामूहिक विवाह समिति सीकर और कुम्हार कुमावत जागरूकता मंच
दांतारामगढ़ द्वारा कुमावत का किया स्वागत सम्मान

कुमावत ने आरपीएससी में असीस्टेंट प्रोफेसर गणित विषय में राजस्थान में प्रथम स्थान किया था प्राप्त
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
दांतारामगढ़ सीकर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असीस्टेंट प्रोफेसर गणित विषय का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में एक राजस्थान लोक सेवा आयोग में जितेंद्र कुमावत पुत्र प्रकाश कुमावत वार्ड नं 04 हुक्माजी की ढाणी दांता ने असीस्टेंट प्रोफेसर गणित विषय में राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर का गांव व जिला का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर कुम्हार कुमावत सामूहिक विवाह समिति सीकर और कुम्हार कुमावत जागरूकता मंच दांतारामगढ़ तथा कुमावत सेवा समिति के पदाधिकारियों , गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधियों द्वारा जितेन्द्र कुमावत के घर जाकर प्रशस्ति पत्र, दुप्पटा और माला, साफा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। जानकारी के अनुसार जितेन्द्र कुमावत जो की नुंदाराम हुक्मारामजी उजीवाल के पोत्र है। जानकारी देते हुए घनश्याम कुमावत अध्यापक ने बताया कि जितेन्द्र कुमावत ने कोलेज राजकीय साइंस कोलेज सीकर से,ओर स्नातकोत्तर 2022 मे आई आई टी बंबई से की तथा साथ ही नेट जैआरएफ 2022 में क्लीयर की। वर्तमान में राजस्थान विश्वविद्यालय के गणित विभाग से पीएचडी चल रही है। कुमावत के सहायक प्रोफेसर गणित विषय में चयन होने पर दांता में खुशी की लहर है। इस दौरान पद्म श्री सुंडाराम कुमावत तथा समिति के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम वासी,परिवार जन उपस्थित रहे ।




