नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल । नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जा रहे शहरी सेवा शिविर शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा वाल्मिकी सामुदायिक भवन मे लगाया गया नगर परिषद आयुक्त ने बताया की वार्ड में लोगों ने लिखित में अपनी समस्या बताई। शिविर मे नगर परिषद सहित चिकित्सा विभाग, खाद्य विभाग, विधुत विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों द्वारा आमजन से प्राप्त आवेदनों शिकायतों का निस्तारण कैम्प के दौरान किया गया।
शिविर के दौरान नगर परिषद द्वारा आमजन से प्राप्त स्ट्रीट लाईट ठीक करवाने के प्रकरण मे 35 स्ट्रीट लाईटों को ठीक किया गया। नाम हस्तांतरण के 7 ,कचरा संग्रहण के 9,सड़क/मरम्मत/सौंदर्यकरण के 8, जन्म-मृत्यु पंजीयन के 6, जन आधार संशोधन के 10, आधार सिंडिग के 12 कुल 40 प्रकरणों निमटाये गये ,17 बंदर,4आवारा गोवंश को पकड़ गया । बाल विकास विभाग के 45,चिकित्सा विभाग के 13,जलदाय विभाग के 4,ऊर्जा विभाग के 45 मामलों मे राहत प्रदान की गई



