
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोआरीजोर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिचित के साथ कहीं जा रही थी। इसी दौरान उसके मित्र और तीन अन्य युवकों ने मिलकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कांड दर्ज कर लिया। घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ महागामा चंद्रशेखर आज़ाद ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।



