अमरोहा

पति-पत्नी के विवाद में कोतवाली के बाहर हंगामा

महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, बेहोश होकर गिरी; पति का शांति भंग में चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा की हसनपुर कोतवाली में शनिवार को पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया। दिल्ली की रहने वाली फौजिया ने अपने पति शमशेर अली पर मारपीट का आरोप लगाया। फौजिया आधा दर्जन महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची। महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया और पुलिस से नोकझोंक की। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। इस दौरान फौजिया कोतवाली के गेट के सामने बेहोश होकर गिर पड़ी।मामले में पति शमशेर का कहना है कि फौजिया उनकी दूसरी पत्नी है। फौजिया के पहले पति से एक बेटी है। वह मकान अपने नाम करवाने और पहले पति की बेटी को साथ रखने का दबाव बना रही है। शमशेर ने आरोप लगाया कि फौजिया और उसके साथ आई महिलाओं ने उनके घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने शमशेर का शांति भंग में चालान कर दिया। फौजिया को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। कस्बा इंचार्ज राम प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पति को न्यायालय में पेश किया गया है। घटना के दौरान कोतवाली के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button