खैरथल

जिला बचाने के लिए सिंधी समाज ने निकाली रैली

सीएम भजनलाल शर्मा के नाम एडीएम को ज्ञापन सौप, जिले का नाम और मुख्यालय बदलने पर जताया रोष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल: जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार  को भी धरना जारी रहा  जिला बचाओ आंदोलन के 43 वे दिन सिंधी समाज ने पूज्य झूलेलाल मंदिर से रैली शुरु की और मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट आफिस पहुंच एडीएम शिवराम जाट को सीएम भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौप खैरथल-तिजारा जिले के नाम और मुख्यालय बदलने का विरोध जताया इसके बाद धरना स्थल पर जाकर जिला बचाओ संघर्ष समिति को समर्थन दिया सभा को संबोधित करते हुए धरना सभा मे बोलते हुए लालचंद रोघा ने अपील की जान लगाओ -जिला बचाओ सभी समाजों का उद्देश्य जिला बचाने का होना चाहिए। आंदोलन को मजबूती देनी चाहिए
टीकम मुरजानी ने कहा संघर्ष को अंजाम पर तक पहुंचाना है हमारी एकता ही इसका आधार है मनोज कोस्तानी ने कहा हम ताज पहनाना जानते है तो अपना हक भी लेना जानते है खैरथल-तिजारा की जनता किसी दबाब मे आने वाली नही है
क्षेत्रीय विधायक दीपचन्द खैरिया ने कहा जनता की मजबूती और दवाब के आगे सरकार को झूकना होगा हम मिलकर संघर्ष जारी रखेगे
इस मौके पर ओमप्रकाश रोघा, जाजन मुलानी, टीकम मुरजानी,घनश्याम भारती,जीतू भारती,दौलत भारती,जीतेंदर कुमार,आसुमल ,राजकुमार आसीजा , पंकज रोघा ने भी सभा को संबोधित किया मुखी मनोहर लाल रोघा नामदेव रामानी,अर्जून बाबानी,हितेश कोस्तानी, नत्थू मल,आकाश चेतवानी, भगवान दास,जयप्रकाश, दिनेश माखीजा, रवि दासवानी,दीपक लोकचंदानी,राजा माखीजा सहित बड़ी संख्या मे समाज मौजूद रहे धरने पर विधायक दीपचन्द खैरिया,  ओमप्रकाश रोधा , गिरीश डाटा, , गफूर खां,  अखलेश कौशिक, शिवचरण गुप्ता ,विक्की चौधरी,कृष्ण इंजीनियर,सर्वेश गुप्ता,  देशराज जांगिड़ मोहनलाल शर्मा,ईस्माइल खा माचा जसवंतचौधरी,अनील रोहिल्ला, नारायण छागाणी,श्यामलाल शर्मा तैय्यब अगवानी मनोज कोस्तानी, जीतू मिस्त्री,महेंद्र जांगिड़  मुसर्रफ खान,निक्की प्रजापत,फकीरचन्द गुप्ता बम्बोरा अंकित लाटा, संजय महावर सहित व्यापारीगण व युवा मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button