गोड्डा

झारखण्ड राज्य सहकारी बैंक को दो श्रेणी में मिला अवॉर्ड 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। नई दिल्ली में आयोजित स्कॉच अवॉर्ड वितरण समारोह में झारखण्ड राज्य सहकारी बैंक को दो श्रेणी में अवॉर्ड प्राप्त हुआ। यह अवॉर्ड सरकार एवं अन्य संस्थाओं द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में किए गए बेहतरीन कार्य के लिए उन्हें प्रदान किया जाता है। झारखण्ड राज्य सहकारी बैंक को एनपीए प्रबंधन और एकीकृत सुरक्षा समाधान के लिए अवार्ड प्राप्त हुआ। बैंक ने अपने एनपीए में काफी कमी लाई है तथा सुरक्षा समाधान को लेकर कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। बैंक की चेयरमैन विभा सिंह एवं पूर्व मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी परिशेष पाठक को सम्मानित किया गया। बैंक की चेयरमैन विभा सिंह ने अवॉर्ड प्राप्त करते हुए कहा कि यह बैंक कर्मियों के कठिन परिश्रम का प्रतिफल है।गोड्डा शाखा के प्रबंधक रंजन कुमार ने बैंक को पुरस्कृत करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार बैंक कर्मियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।चेयरमैन मैडम के मार्गदर्शन में बैंक बेहतर कार्य कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button