गोड्डा
स्वास्थ नारी ससक्त परिवार अभियान का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ नारी ससक्त परिवार अभियान के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सेंसटाइज किया गया। साथ ही नई पहल किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान एएनएम ने बताया कि इस किट में जूट का बैग, एक पंपलेट, कंडोम किट, गर्भ निरोधक गोलियां, जानकारी कार्ड, फोटो फ्रेम, चश्मा एक दीवाल घड़ी, शहरी साहिया व एएनएम के मोबाइल नंबर, गर्भ जांच किट एवं इमरजेंसी कंट्रासेप्टिव पिल्स शामिल हैं। बताया की साहिया की ओर से नवविवाहित दंपतियों को परिवार नियोजन के तरीकों एवं संबधित जानकारी सहित नई पहल किट प्रदान की जा रही है।उन्हें छोटा परिवार सुखी परिवार की अवधारणा से अवगत कराते हुए पहली व दूसरी संतान के बीच पर्याप्त अंतर एवं विवाह के बाद एक निश्चित अंतराल के लिये गर्भ निरोधक साधनों की जानकारी दी जा रही है। जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर ने कहा कि इस किट के माध्यम से नवविवाहिताओं को सही समय एवं सही अंतराल पर गर्भधारण के बहुत फायदों है। इसका मकसद परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के साथ सही उम्र व अंतराल पर बच्चों को जन्म देने से भी है। ताकि कम बच्चे एवं दो बच्चों के जन्म में सही अंतराल, स्वस्थ शिशु के साथ स्वस्थ मां समाज को मिल सके। मौके पर स्वास्थ्य सेवा प्रदाता आदि उपस्थित थे।




