गाजियाबाद
गुलाब वाटिका की गली नं. 16 में आर.सी.सी. निर्माण कार्य के बाद सभासद दंपति का भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र के गुलाब वाटिका की गली संख्या 16 में नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए आर.सी.सी. निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद आज वार्ड संख्या 41 के सभासद अंकुश जैन और उनकी पत्नी शिखा जैन का गलीवासियों ने भव्य स्वागत किया।
गलीवासियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए सभासद दंपति का फूल-मालाओं से सम्मान किया। इस मौके पर गली का माहौल उत्सव जैसा हो गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत गलीवासियों के लिए जलपान का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गली के विकास कार्यों को लेकर सभासद से बातचीत भी हुई, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शेष अधूरे कार्य भी शीघ्र पूरे कराए जाएंगे।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में राजकुमार, अंकुर, अरुण, शुभम, विकास, अश्विन, शिवानी, राखी, सपना, उष्ण, ममता, वंदना, भूमि सहित अनेक गलीवासी उपस्थित रहे और सभासद का आभार व्यक्त किया।


