लातेहार

विधायक प्रतिनिधि बनाये जाने पर योगेन्द्र गंझू का जोरदार स्वागत

Yogendra Ganjhu was warmly welcomed on being made MLA representative

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
लातेहार। जिला के बारियातू प्रखण्ड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर योगेन्द्र गंझू को लातेहार विधायक प्रकाश राम द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण विभाग में विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र प्रसाद ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एवं पार्टी का शॉल ओढ़ाकर योगेन्द्र गंझू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सम्मान समारोह के दौरान योगेन्द्र गंझू ने विधायक प्रकाश राम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी हमें सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को विभाग तक पहुंचाकर उनका समाधान कराने का प्रयास करेंगे।जनसेवा ही मेरा उद्देश्य है और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर स्वास्थ विभाग के विधायक प्रतिनिधि देवनन्दन प्रसाद, भाजपा युवा नेता सोनू प्रजापति, समाज सेवी भीम प्रजापति, जगदीश उरांव, महेश गझु, तेजू गंझु, आनंद प्रजापति, रिंकू यादव, जतन प्रजापति, तुलेश्वर यादव, संतोष ठाकुर, विष्णुदेव यादव, मुकेश गंझु, जीतन गझु, बिनोद गझु, धीरज राणा, सुनील सिंह, द्वारिका यादव, दिलीप साव, अशोक गंझु, रवि गंझु, प्रकाश यादव,बबलू सिंह बसंत प्रजापति, रामनाथ उरांव, सुरेंद्र गंझु, संजीत सिंह,सहित कई अन्य लोगों ने योगेन्द्र गंझू को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button