सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध
स्कूल प्रधानाचार्या कर रही अतिक्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी मुसाफिरखाना। शनिवार को जिलाधिकारी के संपूर्ण समाधान दिवस में सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाने का विवाद सामने आया है। वार्ड नंबर 8 पूरे भवानी चरन निवासी उमाशंकर तिवारी सोभनाथ तिवारी दुर्गमान तिवारी उमाकांत तिवारी ललित सहित दर्जनों ग्रामीणों ने समाधान दिवस के दौरान शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है, कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रद्धांजलि सिंह और उनके पति देवेंद्र सिंह आम जनमानस का रास्ता बंद करने का प्रयास कर रहे हैं।
गाटा संख्या 1474 की भूमि लंबे समय से आम लोगों के आवागमन के लिए इस्तेमाल होती रही है। नगर पंचायत गजट में इसे सार्वजनिक मार्ग माना गया था। हालांकि, अभिलेखों में चूक के कारण यह दर्ज नहीं हो पाया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इसी कमी का फायदा उठाकर गेट लगाने की कोशिश की जा रही है।
यह मार्ग आसपास के मोहल्लों और ग्राम पंचायत धरौली को जोड़ता है। पहले भी तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह व उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनय कनौजिया द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाने से माना किया गया था
लेकिन अब फिर से गेट लगाने के प्रयास हो रहा हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित में इस सार्वजनिक मार्ग को सुरक्षित रखा जाए। साथ ही अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाए।

