फरीदपुर में बहुजन समाज पार्टी ने बूथ स्तर पर किया जनसंपर्क
काशीराम जी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में होने जा रही है विशाल रैली

मायावती जी करेंगे रैली को संबोधित
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर व बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवनगर एवं कई ग्रामों के बूथ स्तर पर बैठक कर जनसंपर्क किया गया यह बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक है क्योंकि बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में 9 अक्टूबर प्रातः 8:00 बजे मान्यवर श्री काशीराम स्मारक स्थल लखनऊ में डी एस फ़ोर बामसेफ के संस्थापक और भारत के संविधान निर्माता बौद्ध सत्य परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के मिशन को आगे बढ़ाने वाली अंबेडकरवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर काशीराम साहब जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक विशाल रैली का अयोजन किया जा रहा है रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क कर बैठक की गई मीटिंग के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग भाईचारा के जिला संयोजक अयोध्या प्रसाद गंगवार दूसरे जिला संयोजक बी आर सागर और साथ में पिछड़ा वर्ग भाईचारा के विधानसभा क्षेत्र संयोजक ने की अध्यक्षता की जिला संयोजक बी आर सागर ने कहा दलित पिछड़ों अल्पसंख्यक के साथ ही सर्व समाज में से जो सदियों से उपेक्षित रहे गरीब तवके समाज को ध्यान में रखते हुए परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने उत्तर प्रदेश की पूर्व में बीएसपी की सरकार चलाई आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी का शासन बहुजन समाज के लोग पुनः चाहते हैं आप सभी साथियों से अपील करना चाहूंगा कि बीएसपी की विरोधी पार्टियों के व्यक्ति आप सभी को गुमराह करके और अफवाह फैलाकर दिनांक 9 अक्टूबर को मान्यवर काशीराम साहब जी की पुण्यतिथि पर विशाल रैली लखनऊ में जाने के लिए रोकने का काम करेंगे ऐसे बीएसपी के विरोधी व्यक्तियों से बहुत ही सावधान रहकर मान्यवर काशीराम साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचना है बैठक के मुख्य अतिथि अयोध्या प्रसाद गंगवार ने कहा मान्यवर काशीराम साहब जी के पुण्यतिथि 9 अक्टूबर को काशीराम स्मारक स्थल लखनऊ में सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बीएसपी की विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के विचारों को सुनकर अनु श्रवण करें ! बैठक में आकाश सिंह एडवोकेट अवधेश कुमार वर्मा सुरेश कुमार शोभाराम संत शरण अखिलेश राठौर राजीव यादव सूरजपाल सचिन कश्यप जगदीश प्रसाद सचिन गौतम अमित सिंह बन्ने कश्यप रामू कश्यप पूरनलाल दिवाकर सोमपाल छेदालाल छोटेलालआदि उपस्थित रहे


