अमरोहा
जिला न्यायालय में बुनियादी सुविधाएं नहीं
वकीलों ने डीएम अमरोहा को दिया ज्ञापन, सड़क और नालियों के निर्माण की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जिला न्यायालय परिसर में बुनियादी सुविधाओं की कमी से वकील और मुवक्किल परेशान हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम खान और अन्य पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। न्यायालय परिसर नगर पालिका परिषद अमरोहा के क्षेत्र में स्थित है। लॉयर्स कैंपस में सड़कें और नालियां नहीं हैं। बरसात में पानी जमा हो जाता है। जलभराव से मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। इससे वकील और वादकारी बीमार पड़ जाते हैं। चैंबर्स तक पहुंचने में भी दिक्कत होती है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर अधिवक्ताओं की शिकायतों के लिए एक कमेटी बनाई गई है। अगस्त में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मौजूद थे। सितंबर की बैठक में भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बार एसोसिएशन ने डीएम निधि गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने नगर पालिका परिषद को निर्देश जारी कर सड़क और नालियों के निर्माण की मांग की है।



