कानपुर
दो दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स फ़ेस्टिवल का सफलतापूर्वक समापन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : के.एफ़.एन. फेडरेशन के तत्वावधान में बिठूर स्थित रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स फ़ेस्टिवल का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस आयोजन में देशभर से आए 250 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ताइक्वांडो, आर्म रेस्लिंग एवं एम.एम.ए. फ़ाइट जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल रहीं। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। समापन समारोह में चेयरमैन रोहित मिश्रा, प्राचार्य सपना सिंह तथा को-फाउंडर शिल्पा मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम एम.एम.ए. के डायरेक्टर साहबुद एवं प्रेसिडेंट साहेब आलम के निर्देशन में संपन्न हुआ।
व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एम.एम.ए. फ़ाइट (55 किग्रा) में आकाश गौर ने स्वर्ण और जिदेव मिश्रा ने रजत पदक जीता। 50 किग्रा वर्ग में रचित गोस्वामी ने स्वर्ण तथा शिवा पाल ने रजत पदक अपने नाम किया। आर्म रेस्लिंग (65 किग्रा) में कृष्णा यादव ने स्वर्ण, वहीं 75 किग्रा वर्ग में चन्द्र प्रकाश ने स्वर्ण पदक हासिल किया ताइक्वांडो (55 किग्रा) वर्ग में दिव्यांशी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ताइक्वांडो में ओवरऑल विजेता का खिताब बहराइच की टीम ने अपने नाम किया, वहीं रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज, बिठूर ने दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है, बल्कि खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह और ऊर्जा भी संचारित करता है।



