सिंगरौली
भाजपा की जिला कार्यकारिणी में विक्रम महामंत्री बने, पूनम बनी उपाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष हेमत खंडेलवाल की सहमति से जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह द्वारा घोषित जिला कार्यकारिणी में दूसरी पंक्ति के नेताओं को आगे आने का मौका दिया गया है तो पिछली कार्यकारिणी में शामिल रहे कुछ चेहरों को प्रमोट कर बड़ा पद दिया गया है। इस क्रम में वैढ़न मंडल के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह चंदेल को महामंत्री बनाया गया है तो जिला मंत्री रहीं पूनम गुप्ता को उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है। अभी तक कार्यालय संभाल रहे कृष्ण कुमार कुशवाहा भी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। कुल मिलाकर जिलाध्यक्ष ने जिले के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के कट्टर समर्थकों को विभिन्न पद देकर संतुलन साधने का प्रयास किया है।
ये बने उपाध्यक्ष व महामंत्री
सात जिला उपाध्यक्ष बनने वालों में विजया सिंह पटेल, राजेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह वैश्य, कृष्ण कुमार कुशवाहा, पूनम गुप्ता, कचनी के विनोद चौबे और एड. प्रदीप शाह शामिल हैं। वहीं महामंत्री पद पर योगेंद्र द्विवेदी, विक्रम सिंह चंदेल और लालपति साकेत को जिम्मेदारी मिली है।
जिला मंत्री व अन्य पदों पर इन्हें मिला मौका
सात जिला मंत्री में चौंकाने वाले नाम हैं। जिला मंत्री बनने वालों में द्रौपदी सिंह, प्रीति पनाड़िया, आलोक यादव, हर्ष सिंह, संदीप झा, रेखा यादव एवं सुमन सिंह शामिल हैं। अंजनी जायसवाल कोषाध्यक्ष व विजय वैश्य कार्यालय मंत्री बने हैं।



